डेरेक डाइच पधारे Human Life Foundation- बच्चों के साथ खेली होली और करी मदद )

03-03-2026  को होली के पावन अवसर पर अमेरिका के कोलंबिया शहर के निवासी डेरेक डाइट्ज़ human life foundation jaipur के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर हमारे कार्यालय पहुचे , जहां उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर रंगों का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। अपने महत्वपूर्ण पाँच दिन हमारे साथ बिताए । बच्चों के साथ बिताए पाँच दिनों में बच्चों के साथ इतने घुल मिल गए मानो वे हमारे परिवार क हिसा हों।

डेरेक डाइट्ज़ ने होली के त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष हेमराज चतुर्वेदी से होली के महत्व को समझा और यह जाना कि होली क्यों मनाई जाती है। इस दौरान उन्हें इस पर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता के बारे में बताया गया।

इसके बाद उन्होंने बच्चों, उनके अभिभावकों और वॉलंटियर्स के साथ जमकर होली खेली और सभी के साथ नृत्य कर खुशियां बांटी। डेरेक डाइट्ज़ ने केवल उत्सव में भाग ही नहीं लिया, बल्कि सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वयं खाना बनाकर बच्चों को वितरित किया और उन्हें स्नेह व अपनापन दिया।

साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा संचालित फूड रिलीफ कार्यक्रम में राशन की सहायता भी प्रदान की। अपने 5 दिनों के प्रवास के दौरान डेरेक ने मानव जीवन फाउंडेशन के बच्चों के साथ समय बिताया और संस्था के कार्यों को करीब से देखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top