मानव सेवार्थ: गांव सायपुर के हनुमान मंदिर पर शीतल जल प्याऊ स्थापित

दिनांक: 10 मार्च 2026
गांव सायपुर, जिला करौली स्थित प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर पर Human Life Foundation, Jaipur द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल जलसेवा की शुरुआत की गई। ग्रामीणों एवं मंदिर पुजारियों के अनुरोध पर संस्था द्वारा एक वॉटर कूलर सहित टंकी का सफलतापूर्वक स्थापना एवं फिटिंग कार्य कराया गया।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। यह मंदिर चतुर्वेदी समाज के 7 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां समय-समय पर कथा, भागवत एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहता है। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार के दिन यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है।
इस पुण्य कार्य का उद्घाटन संस्था के संस्थापक श्री हेमराज चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन से जुड़े श्री लक्ष्मण दास महाराज, धर्मचंद चतुर्वेदी, गोटू चतुर्वेदी, मुरारी पुजारी, दाताराम, जगदीश चतुर्वेदी सहित गांव सायपुर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने वॉटर कूलर के रख-रखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए संस्था एवं श्री हेमराज चतुर्वेदी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top